
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में सरकार ने जहां आम लोगों को राहत देने के लिए दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े उत्पादों को सस्ता करने का प्रयास किया है, वहीं स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए कुछ वस्तुओं को महंगा किया गया है। टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।
कैंसर, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों की जरूरी दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी में छूट
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते होने की संभावना
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरियां सस्ती, जिससे EV की कीमत घट सकती है
सोलर पैनल, सोलर ग्लास और ग्रीन एनर्जी उपकरणों पर टैक्स राहत
कपड़े और लेदर उत्पाद सस्ते होने की उम्मीद
खेल उपकरण (Sports Goods) पर ड्यूटी में कटौती
विदेश यात्रा और विदेशी शिक्षा पर TCS/TDS में राहत
सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर टैक्स बढ़ने से कीमतों में इज़ाफा
कुछ औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद महंगे हो सकते हैं
स्टॉक मार्केट और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कुछ शुल्क बढ़े
आम आदमी को दवाइयों और रोज़मर्रा के सामान में राहत
स्वास्थ्य के लिहाज़ से नशे से जुड़े उत्पादों को महंगा किया गया
ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया को बढ़ावा