
अहमदाबाद। Adani Group की सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण तेजी से बढ़ते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। वर्ष 2026 में अब तक समूह की कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और निवेशकों के बढ़ते भरोसे ने समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी को बढ़ावा दिया है।
समूह की कंपनियों में Adani Power इस साल सबसे बड़ी वैल्यू क्रिएटर बनकर उभरी है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 4,79,167 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो इसे समूह की सबसे मूल्यवान कंपनी बनाता है। वर्ष 2026 में अब तक कंपनी के मार्केट कैप में 2,02,511 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
इसके बाद Adani Ports and Special Economic Zone का बाजार पूंजीकरण 4,20,611 करोड़ रुपये और Adani Enterprises का 3,82,634 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
वहीं Adani Green Energy का मार्केट कैप 2,44,177 करोड़ रुपये और Adani Energy Solutions का 1,83,700 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Ambuja Cements का बाजार मूल्य 1,13,012 करोड़ रुपये है। समूह की अन्य सूचीबद्ध कंपनियों में Adani Total Gas, ACC, Orient Cement, Sanghi Industries और NDTV शामिल हैं।
साल 2026 में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो Adani Enterprises के मार्केट कैप में 93,051 करोड़ रुपये, जबकि Adani Ports and Special Economic Zone में 82,222 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इसी दौरान Adani Green Energy ने 77,000 करोड़ रुपये और Adani Energy Solutions ने 60,780 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बाजार वैल्यू जोड़ी है।
तेजी का असर यह भी रहा कि समूह की तीन कंपनियां भारत की शीर्ष 20 सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल हो गई हैं। Adani Power फिलहाल 11वें, Adani Ports and Special Economic Zone 15वें और Adani Enterprises 20वें स्थान पर हैं।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि समूह की कंपनियों की लगातार मजबूत आय, निवेशकों का सुधरता भरोसा और वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की सकारात्मक रिपोर्ट ने शेयरों में इस तेजी को मजबूती दी है।
With inputs from IANS