अजय देवगन संग ‘झूम शराबी’ पर काम करना था मजेदार अनुभव: यो यो हनी सिंहBy Admin Wed, 29 October 2025 01:58 PM

मुंबई — 14 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही चर्चित फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ से पहले मेकर्स दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए इसके ऊर्जावान संगीत पर खास ध्यान दे रहे हैं।

‘रात भर’ के बाद अब टीम ने फिल्म के लिए एक वेडिंग बैंगर पेश किया है — ‘झूम शराबी’, जिसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और यो यो हनी सिंह नजर आ रहे हैं।

यह गाना यो यो हनी सिंह ने खुद लिखा, कंपोज़ और गाया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी मशहूर डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य ने की है।

‘झूम शराबी’ के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा,
“जैसे ही यह गाना शुरू होता है, माहौल झूम उठता है! मैं ऐसा ट्रैक बनाना चाहता था जो सभी को डांस फ्लोर पर खींच लाए — चाहे वह कूल अंकल हों या मस्तीभरे कज़िन।”

अजय देवगन के साथ फिर से काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा,
“अजय सर के साथ काम करना हमेशा की तरह बेहद मजेदार रहा — एनर्जी और मस्ती से भरपूर। यह गाना हर शादी की पार्टी के लिए परफेक्ट है, जहां ओजीज़ (बड़े लोग) खुद डांस फ्लोर लीड करते हैं!”

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने बताया,
“‘झूम शराबी’ कोई आम डांस नंबर नहीं है, यह एक फुल-ऑन अंकल एंथम है! हमने उस जोशीली और बिंदास एनर्जी को कैप्चर करने की कोशिश की है जो तब निकलती है जब अंकल लोग डांस फ्लोर पर उतरते हैं। अजय सर ने उस वाइब को पूरी तरह से पकड़ लिया — वो स्मूद, कूल और पूरे रिदम में हैं! हनी के बीट्स ने गाने को और भी कैची बना दिया।”

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘दे दे प्यार दे 2’ का निर्माण टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार तथा लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है।

फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, तब्बू, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि तमन्ना भाटिया और प्रकाश राज विशेष उपस्थिति में नजर आएंगे।

 

With inputs from IANS