हैले बैली ने पूर्व प्रेमी डैरेल ड्वेन ग्रैनबेरी पर उत्पीड़न का आरोप लगायाBy Admin Wed, 14 May 2025 07:45 AM









लॉस एंजेलिस (IANS): हॉलीवुड अभिनेत्री हैले बैली ने अपने पूर्व प्रेमी और बच्चे के पिता डीडीजी (डैरेल ड्वेन ग्रैनबेरी) पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोर्ट ने इस मामले में बैली को डीडीजी के खिलाफ अस्थायी प्रतिबंधात्मक आदेश (टेम्परेरी रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर) भी जारी कर दिया है।

‘द लिटिल मरमेड’ स्टार, 25 वर्षीय बैली ने ‘पीपल’ मैगजीन को दिए दस्तावेजों में डीडीजी (27) द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न की घटनाओं का उल्लेख किया है। डीडीजी एक रैपर और ट्विच स्ट्रीमर हैं, जिनका पूरा नाम डैरेल ड्वेन ग्रैनबेरी है।

पूर्व कपल का बेटा हेलो सेंट ग्रैनबेरी, जो दिसंबर 2023 में पैदा हुआ था, उसे भी इस अस्थायी आदेश के तहत सुरक्षा दी गई है। यह आदेश लॉस एंजेलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दायर किया गया।

‘पीपल’ के अनुसार, आदेश के तहत डीडीजी को बैली और उनके बेटे हेलो से कम से कम 100 गज की दूरी बनाकर रखनी होगी — चाहे वह हेलो का स्कूल हो या बैली की गाड़ी। बैली और डीडीजी का रिश्ता 2022 में शुरू हुआ था और 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया। सबसे पहले TMZ ने इस खबर की जानकारी दी थी।

बैली द्वारा अदालत में दायर की गई याचिका में जनवरी 2025 से शुरू हुई कथित दुर्व्यवहार की कई घटनाओं का विवरण दिया गया है।

बैली ने कहा, “मुझे अब समझ आ गया है कि डैरेल को खुश करना असंभव है। मैं अब और इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं कर सकती।”

उन्होंने बताया कि डीडीजी उन्हें बार-बार मौखिक रूप से गाली देता था, यहां तक कि उनके दो साल के बेटे के सामने भी उन्हें "बिच" या "शैतान" कहकर बुलाता था।

बैली ने अपने बयान में लिखा, “जब भी उसे मुझे परेशान करना होता है, वह अपने लाखों फॉलोअर्स के सामने मेरी बुराई करता है। वह दावा करता है कि मैं उसके बेटे को उससे छुपा रही हूं और दूसरों मर्दों के साथ हूं। नतीजतन, मुझे सोशल मीडिया पर धमकियां और नफरत भरे संदेश मिलने लगते हैं।”

बैली ने आगे लिखा, “वह जानबूझकर अपने फैंस के लिए ड्रामा खड़ा करता है। वह ‘लाइव’ आकर मुझ पर झूठे आरोप लगाता है कि मैं हेलो को उससे दूर रख रही हूं, जबकि सच यह है कि मैंने उससे मिलने के लिए एक तय कार्यक्रम की मांग की थी, जिसे वह मानने से इंकार करता है।”

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement