शनाया कपूर ने फ्रेंच मोंटाना और गुरु रंधावा के साथ 'वाइब' में किया धमाकेदार डांसBy Admin Fri, 16 May 2025 06:43 AM









मुंबई (IANS): शनाया कपूर ने अपने पहले म्यूज़िक वीडियो 'वाइब' से डेब्यू किया है, जिसमें वह मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटाना और सिंगर गुरु रंधावा के साथ थिरकती नज़र आ रही हैं।

यह हाई-वोल्टेज गाना ‘वाइब’, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसे लास वेगास में शूट किया गया है।

शनाया ने इसे "बेहद शानदार अंदाज़ में वाइल्ड" बताया।

उन्होंने कहा, “'वाइब' मेरा पहला म्यूज़िक वीडियो है और गुरु रंधावा और फ्रेंच मोंटाना जैसे कलाकारों के साथ इसे करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा — और वो भी सबसे बेहतरीन तरीके से! वेगास में शूटिंग करना बहुत मज़ेदार था, माहौल में जबरदस्त ऊर्जा थी और पूरा वाइब (जैसा नाम वैसा अनुभव) बिल्कुल परफेक्ट था।”

शनाया ने आगे कहा कि वह इस रूप को सबके साथ साझा करके बेहद उत्साहित हैं।

“इस गाने की झलकियों से लोग जिस तरह जुड़ रहे हैं, वो इसे और भी खास बनाता है। मुझे उम्मीद है कि ‘वाइब’ हर किसी का समर फेवरेट बनेगा — मेरे लिए तो यह पहले से ही है! इसमें जो प्यार और मेहनत लगी है, उस पर मुझे गर्व है। यह प्रोजेक्ट ग्लोबल फील के साथ-साथ हमारे संगीत की जड़ों से भी जुड़ा हुआ है,” उन्होंने कहा।

शनाया अगली बार फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ में नज़र आएंगी, जो 11 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में होंगे।

'आँखों की गुस्ताखियाँ' प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड की चर्चित कहानी "The Eyes Have It" पर आधारित है। इसमें शनाया एक थिएटर कलाकार की भूमिका निभा रही हैं, जबकि विक्रांत एक नेत्रहीन संगीतकार के रूप में नज़र आएंगे।

फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसका निर्माण मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है। इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है, जबकि कहानी नीरंजन अय्यंगर और मानसी बागला ने लिखी है। संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है।

ज्ञात हो कि शनाया को करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से डेब्यू करना था, जिसमें उनके साथ लक्ष्य और गुरफतेह परज़ादा भी थे। हालांकि, यह प्रोजेक्ट किन्हीं कारणों से ठंडे बस्ते में चला गया।

‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ के बाद शनाया की आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘तू या मैं’, ‘JC’ और सीरीज़ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ शामिल हैं।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement