जेनिफर लोपेज: स्किन केयर रूटीन पूरा होते ही आत्मविश्वास से भर जाती हूंBy Admin Thu, 29 January 2026 06:18 AM

लॉस एंजेलिस: सिंगर-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने बताया है कि उनकी आत्मविश्वास की भावना में स्किन केयर की कितनी अहम भूमिका है और क्यों यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है।

जब उनसे पूछा गया कि ऐसी कौन-सी चीज है जिसके बिना वह घर से बाहर नहीं निकल सकतीं, तो चार्ट-टॉपिंग स्टार ने पीपल से कहा, “फ्रेगरेंस। मैं लिप स्टेन या मस्कारा कह सकती हूं, लेकिन मेरे लिए जब मैं पूरी तरह तैयार महसूस करती हूं, तो उसमें मेरी सिग्नेचर खुशबू का होना बहुत जरूरी है। स्किन केयर हो जाए, आउटफिट सही लगे, मेकअप परफेक्ट हो और मेरा ग्लो नजर आए—इन सबके बाद वह आखिरी फिनिशिंग टच फ्रेगरेंस ही होती है।”

लोपेज करीब पांच साल पहले ब्यूटी इंडस्ट्री में एक उद्यमी के रूप में उतरी थीं। इस सफर ने उन्हें खुद के बारे में भी बहुत कुछ सिखाया है।

उन्होंने कहा, “अगर मैं खुद को पांच साल पहले से तुलना करूं, तो मैं आज बिल्कुल अलग इंसान हूं। यह बदलाव सिर्फ ब्यूटी जर्नी का नहीं, बल्कि अंदरूनी सफर का भी नतीजा है। पिछले पांच सालों में मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बदला है। मैं खुद को अब ज्यादा आत्म-जागरूक और आत्म-साक्षात्कार वाला व्यक्ति मानती हूं, और यही बात मेरी खूबसूरती में भी झलकती है।”

सिंगर अपने ब्रांड में वेलनेस को और ज्यादा महत्व देना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “वेलनेस हमारे ब्रांड की सोच का बड़ा हिस्सा होना चाहिए। यह पहले भी था, लेकिन अब मैं इसे और गहराई से अपनाना चाहती हूं, क्योंकि मेरे लिए यह पूरी तरह गेम-चेंजर साबित हुआ है।”

जेनिफर लोपेज अब तक दुनिया भर में 80 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड बेच चुकी हैं। उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्टार, बिलबोर्ड आइकन अवॉर्ड, तीन अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स, चार एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स और छह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्हें टाइम मैगजीन की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों और फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया है।

 

With inputs from IANS