तमन्ना भाटिया और जुनैद खान शशांक घोष की हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ में आएंगे नजरBy Admin Fri, 13 February 2026 11:30 AM









मुंबई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता जुनैद खान जल्द ही निर्देशक शशांक घोष की आगामी डेट-नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ में नजर आएंगे। शशांक घोष इससे पहले ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

‘रागिनी 3’ को एक रोमांचक डेट-नाइट हॉरर फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें थ्रिल, हास्य और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी शशांक घोष संभाल रहे हैं, जबकि साहिर रज़ा इस प्रोजेक्ट में क्रिएटिव भूमिका निभा रहे हैं।

यह फिल्म एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया हाल ही में फिल्म ‘ओडेला 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है, जिसकी कहानी एक काल्पनिक गांव ओडेला पर आधारित है और इसमें ओडेला मल्लन्ना स्वामी द्वारा गांव को बुरी शक्तियों से बचाने की कथा दिखाई गई है।

तमन्ना की अगली फिल्म ‘व्वान’ है, जिसमें वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को अरुणाभ कुमार ने लिखा है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, जुनैद खान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे हैं। उन्होंने पीरियड ड्रामा फिल्म ‘महाराज’ से मुख्य अभिनेता के तौर पर डेब्यू किया था। यह फिल्म 1862 के महाराज मानहानि केस पर आधारित थी।

साल 2025 में जुनैद खान की पहली थिएटर रिलीज फिल्म ‘लवयापा’ थी, जिसमें उन्होंने खुशी कपूर के साथ काम किया। यह फिल्म तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ का रीमेक थी। जुनैद जल्द ही अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ फिल्म ‘मेरे राहो’ में नजर आएंगे, जिसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement