
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi Rautela ने अपने बारे में बनने वाली धारणाओं और आलोचनाओं पर खुलकर बात की है। अक्सर अपने बयानों और दावों को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्वशी ने कहा कि अब उन्होंने लोगों को खुद के बारे में समझाने की कोशिश करना छोड़ दिया है।
आईएएनएस से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि कई बार लोग उनकी महत्वाकांक्षा को गलत तरीके से देखते हैं और ग्लैमर पसंद करने वाली महिला को गंभीर या मेहनती नहीं मानते।
उन्होंने कहा, “लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि अगर कोई महिला ग्लैमरस है या फैशन पसंद करती है, तो वह फोकस्ड, अनुशासित या बौद्धिक नहीं हो सकती। पहले मुझे लगता था कि मुझे लोगों को साबित करना पड़ेगा कि मैं सिर्फ वही नहीं हूं जो स्क्रीन पर दिखती हूं।”
अभिनेत्री ने आगे कहा कि अब उन्होंने यह समझ लिया है कि हर किसी की सोच बदलने की कोशिश करना जरूरी नहीं है।
उर्वशी ने कहा, “अब मैं खुद को ज्यादा समझाने की कोशिश नहीं करती। जो लोग सच में मेरी यात्रा को फॉलो करते हैं, वे मेरे काम, संघर्ष और निरंतरता से मुझे समझ जाते हैं। इसलिए अब मैं लगातार सफाई देने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देती हूं।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही वेब सीरीज Inspector Avinash के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इस सीरीज में Randeep Hooda मुख्य भूमिका में हैं। साल 2023 में रिलीज हुई यह सीरीज उत्तर प्रदेश के सुपरकॉप अविनाश मिश्रा की जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित थी।
इसके अलावा उर्वशी हाल ही में फिल्म Daaku Maharaaj में बड़े पर्दे पर दिखाई दी थीं।
With inputs from IANS