स्कारलेट जोहानसन: मेरा बचपन एक बेहद मज़ेदार माहौल में बीताBy Admin Wed, 28 May 2025 10:10 AM









लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जोहानसन के जीवन में हास्य की बहुत अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वह कभी किसी ऐसे इंसान के साथ जीवन की कल्पना नहीं कर सकतीं जो मज़ाकिया न हो।

हॉलीवुड अभिनेत्री, जो कॉमेडी लेखक कोलिन जोस्ट की पत्नी हैं, ने Collider से बातचीत में कहा, “मेरे पति एक कॉमेडी राइटर हैं, और मैं कभी किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती जो मज़ेदार न हो। मेरा बचपन एक बेहद हँसमुख परिवार में बीता।”

“मेरे पिता डेनमार्क से हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत सूखा है, जबकि मेरी माँ यहूदी हैं, और उनके समुदाय में हास्य एक बड़ी सांस्कृतिक पहचान है। यह एक खास तरह का हास्य है। न्यूयॉर्क में पली-बढ़ी होने के नाते, उस माहौल का भी इसमें योगदान है। मैं कठिन परिस्थितियों में भी विडंबनात्मक हास्य ढूंढ लेती हूँ।”

स्कारलेट जोहानसन ने अब अपने करियर में एक नया मोड़ लेते हुए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने एलेनोर द ग्रेट नाम की एक ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया है, जिसमें जून स्क्विब और चिवेटेल एजियोफोर मुख्य भूमिकाओं में हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म "बहुत न्यूयॉर्क-केंद्रित" फिल्मों से प्रेरित है।

अभिनेत्री से निर्देशक बनी जोहानसन ने साझा किया, “कुछ लोगों के पास बहुत अच्छे फिल्मी संदर्भ होते हैं – जैसे वे कहते हैं, 'यह बर्गमैन वाला पल है' वगैरह। लेकिन मेरे पास वैसे खास संदर्भ नहीं थे, न ही जानबूझकर। लेकिन यह स्क्रिप्ट मुझे 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दशक की कुछ स्वतंत्र फिल्मों की याद दिलाती थी, जैसे लिविंग आउट लाउड, क्रॉसिंग डेलैंसी या कुछ वुडी एलन की फिल्में। मुझे उसमें वैसा ही संभावनाएं दिखीं।”

इस बीच, स्कारलेट ने हाल ही में स्वीकार किया कि लॉस्ट इन ट्रांसलेशन (2003) उनकी करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

उन्होंने वैनिटी फेयर को बताया, “लॉस्ट इन ट्रांसलेशन के बाद मुझे जो भी रोल मिलते थे वे सभी ‘गर्लफ्रेंड’, ‘दूसरी औरत’ या फिर सिर्फ एक सेक्स ऑब्जेक्ट के ही होते थे — मैं उस दायरे से बाहर नहीं निकल पा रही थी। ऐसा लगने लगा था कि शायद यही मेरी पहचान बन गई है एक अभिनेत्री के तौर पर। उस समय मेरे पास ज़्यादा विकल्प नहीं थे।”

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement