
मुंबई। अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पति Suraj Nambiar संग रिश्ते में अनबन और तलाक की अफवाहों के बीच मौनी हाल ही में मुंबई में दोस्तों के साथ डिनर आउटिंग पर नजर आईं।
रेस्तरां से बाहर निकलते समय मौनी को देखकर पापराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश की। हालांकि अभिनेत्री जल्दबाजी में दिखाई दीं और अपने फोन से चेहरा छिपाते हुए वहां से निकल गईं।
वीडियो में मौनी ब्लैक स्ट्रैपलेस फिटेड ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पूरा किया। रेस्तरां के बाहर कुछ पल रुकने के बाद वह सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गईं और मीडिया से किसी तरह की बातचीत करने से बचती दिखीं।
बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2022 में गोवा में शादी की थी। हालांकि, हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।
इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब सोशल मीडिया पर यह देखा गया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया।
इस बीच, बुधवार को मौनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लिखा कि बिना पुष्टि के गलत खबरें प्रकाशित न की जाएं और उन्हें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दी जाए।
With inputs from IANS