‘मेलोडी’ मीम फेस्ट में शामिल हुईं कृति खरबंदा, शेयर किया मजेदार पोस्टBy Admin Wed, 20 May 2026 07:39 PM

मुंबई- प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को मशहूर टॉफी ‘मेलोडी’ गिफ्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुए “#Melodi” ट्रेंड में अब बॉलीवुड अभिनेत्री Kriti Kharbanda भी शामिल हो गई हैं।

कृति ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह भूरे रंग के अलग-अलग शेड्स में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक मशहूर च्यूई टॉफी ‘मेलोडी’ के चॉकलेटी और कैरामेल रंगों से मेल खाता दिखा।

तस्वीरों के साथ कृति ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है।”

क्या है ‘Melodi’ ट्रेंड?

“Melodi” शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह शब्द दोनों नेताओं की हल्की-फुल्की बातचीत और दोस्ताना अंदाज को लेकर काफी लोकप्रिय रहा है। समय-समय पर यह ट्रेंड मीम्स, चर्चाओं और वायरल पोस्ट्स का हिस्सा बनता रहा है।

यह ट्रेंड पहली बार तब चर्चा में आया था, जब जॉर्जिया मेलोनी ने दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए कैप्शन लिखा था, “Good friends at COP28, #Melodi।” इसके बाद यह हैशटैग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

हाल ही में इटली की प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी उन्हें ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आए। वीडियो में दोनों नेता हंसते हुए बातचीत करते दिखाई दिए।

वीडियो शेयर करते हुए मेलोनी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए — बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी ‘मेलोडी’।” उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।”

‘राणा नायडू 2’ में नजर आई थीं कृति

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति खरबंदा हाल ही में Rana Naidu के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इस शो में मुख्य भूमिका Rana Daggubati ने निभाई है। यह लोकप्रिय अमेरिकी सीरीज Ray Donovan का भारतीय रूपांतरण है।

कृति ने अभिनेता Pulkit Samrat के साथ शादी की है। दोनों ने फिल्मों Veerey Ki Wedding, Pagalpanti और Taish में साथ काम किया है। दोनों ने वर्ष 2024 में शादी की थी।

 

With inputs from IANS