‘अब होगा हिसाब’ में पंजाबी कुड़ी का किरदार निभाकर मिली आज़ादी का एहसास: निमृत कौर अहलूवालियाBy Admin Fri, 19 June 2026 02:15 PM







मुंबई। अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया का कहना है कि उनकी नई सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में पंजाबी लड़की का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। पंजाब की संस्कृति, भाषा और माहौल से जुड़ाव होने के कारण वह अपने किरदार को पूरी सहजता के साथ निभा सकीं।

निमृत ने कहा, "‘अब होगा हिसाब’ की शूटिंग मेरे लिए सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं थी। मैं खुद पंजाबी हूं, इसलिए वहां का माहौल, लोग, भाषा और किरदार की भावनाएं मुझे शुरू से ही अपनेपन का एहसास करा रही थीं। पहले दिन से ही ऐसा लगा जैसे मैं अपने घर में हूं।"

उन्होंने बताया कि इस परिचित माहौल ने उनके अभिनय को और भी स्वाभाविक बना दिया। "जब आप अपने आसपास की चीजों से पूरी तरह जुड़ाव महसूस करते हैं, तो काम करना आसान हो जाता है। पंजाबी कुड़ी का किरदार निभाने में मुझे एक अलग तरह की आज़ादी महसूस हुई क्योंकि मुझे माहौल के हिसाब से खुद को ढालने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं पूरी तरह किरदार और उसकी यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर सकी।"

ADVERTISEMENT
Advertisement

अभिनेत्री ने निर्देशक की भी जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक, सेट पर ऐसा माहौल बनाया गया था जहां हर कलाकार खुद को सहज और सुरक्षित महसूस कर सके।

निमृत ने कहा, "हमारे निर्देशक ने सुनिश्चित किया कि सेट पर सभी लोग आरामदायक महसूस करें। यह खास तौर पर तब जरूरी हो जाता है जब आप भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण कहानी पर काम कर रहे हों। टीम में सहयोग और भरोसे का माहौल था, जिसने शूटिंग के हर दिन को यादगार बना दिया।"

उन्होंने अभिनेता Sanjay Kapoor के साथ काम करने के अनुभव को भी खास बताया। "सेट पर एक और पंजाबी साथी का होना सोने पर सुहागा था। शूटिंग के दौरान हमने कई बातें साझा कीं, खूब हंसी-मजाक किया और अच्छी यादें बनाईं। इसका सकारात्मक असर हमारे कामकाजी रिश्ते में भी दिखाई दिया।"

निमृत ने कहा कि शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों का प्यार और अपनापन उन्हें हमेशा याद रहेगा। "कई परिवारों ने हमारे लिए घर का बना खाना भेजा। यह उनकी तरफ से मिला स्नेह और मेहमाननवाजी थी, जिसने हमें मेहमान नहीं बल्कि समुदाय का हिस्सा होने का एहसास कराया। उन टिफिनों में घर जैसी गर्मजोशी थी।"

उन्होंने कहा कि ‘अब होगा हिसाब’ को याद करते समय उन्हें सिर्फ अपना काम ही नहीं, बल्कि लोगों का प्यार, अपनापन और सहयोग भी हमेशा याद रहेगा।
 

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement