फादर्स डे पर भावुक हुईं निहारिका चौकसे, बोलीं- पापा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और सुरक्षा कवच हैंBy Admin Sat, 20 June 2026 10:27 AM







मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री निहारिका चौकसे ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत और सबसे मजबूत सहारा रहे हैं।

टीवी शो ‘तुम्म से तुम्म तक’ में अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका ने बताया कि उनके पिता ने जीवन के हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया है और हमेशा उन्हें सुरक्षित तथा खुश रखने की कोशिश की है।

आईएएनएस से बातचीत में निहारिका ने कहा, “मेरा मानना है कि माता-पिता जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद होते हैं और मेरे लिए मेरे पापा किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं। उन्होंने जो भी किया है, वह हमेशा मेरे प्रति प्रेम और मेरी जिंदगी को बेहतर बनाने की भावना से किया है। जीवन के हर दौर में वह मेरे साथ खड़े रहे हैं और ऐसे-ऐसे तरीकों से मेरी रक्षा की है, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”

ADVERTISEMENT
Advertisement

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पापा कभी यह पसंद नहीं करते कि कोई मेरे बारे में कुछ गलत कहे। वह हमेशा मेरे सबसे बड़े समर्थक और रक्षक रहे हैं। जब मुझे यह एहसास होता है कि मेरे पिता मेरे साथ हैं, तो एक अलग ही आत्मविश्वास मिलता है। उनके साथ होने पर लगता है कि मुझे किसी और चीज की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं जानती हूं कि अगर मैं कभी गिरूंगी तो वह मुझे संभालने और फिर से खड़ा करने के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।”

फादर्स डे के अवसर पर उन्होंने अपने पिता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनके जीवन का सबसे मजबूत सहारा, सबसे सुरक्षित जगह और सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

काम की बात करें तो हाल ही में निहारिका अपने शो ‘तुम्म से तुम्म तक’ में दुल्हन के लुक में नजर आई थीं। इस खास ट्रैक को लेकर उन्होंने कहा था कि शो की शुरुआत से ही दर्शक अनु और आर्य की जोड़ी को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे।

निहारिका के अनुसार, “दर्शकों ने उनकी प्रेम कहानी के हर मोड़, हर मुश्किल और हर भावनात्मक पल में उनका साथ दिया है। ऐसे में इस मुकाम तक पहुंचना न केवल दर्शकों बल्कि पूरी टीम के लिए बेहद खास और भावुक क्षण है।”

‘तुम्म से तुम्म तक’ एक मध्यमवर्गीय परिवार की भावनाओं, रिश्तों, सपनों और परंपरा व आधुनिकता के बीच संतुलन की कहानी को दर्शाता है। यही वजह है कि यह शो दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रिय बना हुआ है। यह शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है।
 

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement