सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूर रहेंगी कायाडु लोहार, बोलीं- मन को भी आराम की जरूरत होती हैBy Admin Sun, 21 June 2026 11:56 AM







चेन्नई। अभिनेत्री कायाडु लोहार ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर को आराम की जरूरत होती है, उसी तरह मन को भी समय-समय पर विश्राम देना जरूरी है।

कायाडु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मैं सोशल मीडिया से थोड़ा पीछे हट रही हूं। कभी-कभी हमारे मन को भी उतने ही आराम की जरूरत होती है, जितनी हम अपने शरीर को देते हैं। मुझे महसूस हुआ कि अब थोड़ा धीमा होने, कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूर रहने और खुद के साथ तथा वास्तविक जीवन के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है।"

उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए आगे लिखा, "यहां मुझे हमेशा समर्थन, प्यार और सकारात्मकता मिली है। आपके संदेश और स्नेह मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी, लेकिन मेरे काम से जुड़े जरूरी अपडेट मेरी टीम इसी अकाउंट के जरिए साझा करती रहेगी। आप सभी के जीवन में शांति, खुशियां और दयालुता बनी रहे। जल्द ही फिर मुलाकात होगी।"

पिछले महीने कायाडु ने अपने छोटे भाई उदय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक भावुक पोस्ट भी साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि जीवन में किसी भी भूमिका से पहले वह एक बड़ी बहन बनीं और अपने भाई की देखभाल करना उनके लिए हमेशा सबसे खास जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अपने भाई को सलाह देना, उसकी रक्षा करना और उसे यह याद दिलाना कि "मैं हमेशा सही हूं", बड़ी बहन होने का विशेष अधिकार है।

काम की बात करें तो कायाडु लोहार जल्द ही निर्देशक मारियप्पन चिन्ना की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'इम्मॉर्टल' में अभिनेता जी. वी. प्रकाश कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म के टीजर में शुरुआत रोमांटिक अंदाज में होती है, जहां जी. वी. प्रकाश का किरदार कायाडु के किरदार के प्रति आकर्षण दिखाता है। दोनों के बीच हल्के-फुल्के संवादों के बाद कहानी अचानक डरावने मोड़ पर पहुंच जाती है, जब आधी रात को जी. वी. प्रकाश दरवाजे के की-होल से झांकते हैं और उन्हें चमगादड़ जैसे चेहरे वाला एक भयावह जीव दिखाई देता है।

फिल्म में जी. वी. प्रकाश कुमार और कायाडु लोहार के अलावा टी. एम. कार्तिक, कुमार नटराजन, लोल्लू सभा मारन, आदित्य काथिर, अर्शु महारजन, पेमा त्सामचोए और सुनीता श्रेष्ठा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण अरुणकुमार धनशेखरन ने किया है। इसकी सिनेमैटोग्राफी अरुण राधाकृष्णन, संगीत सैम सीएस, संपादन सन लोकेश, कला निर्देशन शिवा शंकर, स्टंट निर्देशन आर. शक्ति सरवनन और कोरियोग्राफी सबरिश ने संभाली है।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement