




मुंबई: अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर एक बार फिर प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने अपने स्टाइलिश समर लुक की झलक दिखाते हुए लिखा, "Summer Ready."
मलाइका ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कई कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके लंबे, वेवी बाल और स्टाइलिश लुक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
उन्होंने ग्रे रंग का शॉर्ट टॉप, मैचिंग ट्राउजर और जैकेट पहन रखा है, जो उनके समर फैशन को और भी आकर्षक बना रहा है। पोस्ट में मेकअप रूम में ली गई कुछ मिरर सेल्फी भी शामिल हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है।

मलाइका सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने योग के साथ अपने लंबे सफर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की थी।
उन्होंने विभिन्न योगासन करते हुए अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "योग कई वर्षों से मेरी जिंदगी का हिस्सा है। यह सिर्फ एक वर्कआउट नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने, मानसिक संतुलन पाने और जीवन में स्थिरता लाने का माध्यम है। जो एक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था, वह धीरे-धीरे मेरा जुनून और फिर मेरी जीवनशैली बन गया। हर दिन योग मुझे कुछ नया सिखाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। सांस लेते रहें, आगे बढ़ते रहें।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो 52 वर्षीय मलाइका 'कांटे' और 'ईएमआई' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'छैंया छैंया', 'गुड़ नालो इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे कई सुपरहिट गीतों में अपने शानदार डांस से पहचान बनाई है।
मलाइका आखिरी बार वर्ष 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'थम्मा' के आइटम सॉन्ग 'पॉइजन बेबी' में नजर आई थीं।
With inputs from IANS


