'तुम्म से तुम्म तक' ने प्यार और रिश्तों को देखने का मेरा नजरिया बदल दिया: निहारिका चौकसेBy Admin Wed, 24 June 2026 06:12 PM









मुंबई: टीवी अभिनेत्री निहारिका चौकसे का कहना है कि धारावाहिक 'तुम्म से तुम्म तक' में अनु का किरदार निभाते-निभाते प्यार और रिश्तों को लेकर उनकी सोच पहले से काफी बदल गई है। उनके मुताबिक, इस किरदार ने उन्हें भरोसा, धैर्य और रिश्तों को निभाने का असली महत्व सिखाया।

शो के हालिया एपिसोड में अनु और आर्य ने कई मुश्किलों, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और सामाजिक दबावों का सामना करने के बाद आखिरकार शादी कर ली है। इस नए मोड़ के साथ कहानी अब एक नए सफर की ओर बढ़ रही है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए निहारिका ने कहा, "जब मैं अनु के सफर को पीछे मुड़कर देखती हूं तो महसूस होता है कि उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। कई बार ऐसा लगा कि उसकी जिंदगी पूरी तरह बिखर रही है, लेकिन उसने प्यार पर भरोसा करना कभी नहीं छोड़ा। मुझे अनु की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि उसका प्यार अंधा या जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि भरोसे, धैर्य और समझ पर आधारित था।"

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "अनु ने आर्य का साथ इसलिए नहीं दिया क्योंकि सब कुछ आसान था, बल्कि इसलिए क्योंकि उसे अपने रिश्ते पर विश्वास था। मुझे लगता है कि यही प्यार की सबसे खूबसूरत बात है।"

निहारिका ने बताया कि समय के साथ अनु अब उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं रह गई है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है जैसे मैं उसकी जिंदगी को उसके साथ जी रही हूं। एक कलाकार अपने निभाए गए किरदारों से बहुत कुछ सीखता है और अनु से मैंने भी कई अच्छी बातें अपनाई हैं। उसकी सकारात्मक सोच, माफ करने की क्षमता और प्यार व रिश्तों के लिए कभी हार न मानने का जज्बा मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करता है।"

उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते छोड़ देते हैं, लेकिन अनु यह सिखाती है कि अगर कोई रिश्ता सच्चा है तो उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करनी चाहिए।

अब शो के आगामी एपिसोड में दर्शकों को अनु और आर्य की शादी के बाद की नई जिंदगी और उनके रिश्ते की नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी। 'तुम्म से तुम्म तक' का प्रसारण ज़ी टीवी पर किया जाता है।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement