टाइगर श्रॉफ से अलगाव की चर्चाओं के बाद भी दिशा पाटनी पर बरकरार है आयशा श्रॉफ का स्नेहBy Admin Wed, 29 July 2026 11:31 AM

मुंबई। अभिनेत्री दिशा पाटनी की हालिया वेकेशन तस्वीरों पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दिल वाले इमोजी साझा कर एक बार फिर उनके प्रति अपना स्नेह जाहिर किया है। इससे दोनों के बीच अब भी मजबूत और आत्मीय रिश्ते की झलक देखने को मिली।

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच अलग-अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान खाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों और स्ट्रॉबेरी केक व कपकेक जैसी मिठाइयों की झलक भी प्रशंसकों के साथ साझा की।

दिशा की इस पोस्ट पर आयशा श्रॉफ ने कई लाल दिल वाले इमोजी कमेंट कर अपना प्यार जताया।

इससे पहले दिशा के जन्मदिन पर भी आयशा श्रॉफ ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे दीशू... भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।"

आयशा की इस पोस्ट पर दिशा ने जवाब देते हुए लिखा था, "लव यू आंटी, आपके साथ की गई यात्राएं बहुत याद आती हैं।" इस पर आयशा ने जवाब दिया था कि इस साल वे दोनों साथ में और भी कई यात्राएं करेंगी।

दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ हमेशा से करीबी और दोस्ताना रिश्ता रहा है।

गौरतलब है कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का नाम कई वर्षों तक एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा। दोनों को अक्सर कार्यक्रमों, छुट्टियों और पारिवारिक आयोजनों में साथ देखा जाता था। हालांकि, दोनों कलाकारों ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की और हमेशा एक-दूसरे को "अच्छा दोस्त" ही बताया। वर्ष 2022 में उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं।

रिश्ते खत्म होने की अटकलों के बावजूद दिशा और टाइगर के परिवार, खासकर आयशा श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के बीच आज भी आत्मीय संबंध बने हुए हैं।

 

With inputs from IANS