तेजस्वी प्रकाश ने एल्विश यादव संग दोस्ती पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं— 'हर खुशी और दुख में सबसे पहले एक-दूसरे को ही ढूंढ़ते हैं'By Admin Fri, 07 August 2026 04:31 PM









मुंबई: अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में शामिल होने से पहले एल्विश यादव के साथ अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच गहरा भरोसा है और वे दोस्ती के रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

शो के प्रमोशन के दौरान तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और आरुष भोला ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रतियोगिता से भरे इस शो का असर उनकी दोस्ती पर पड़ेगा, तो तेजस्वी ने कहा कि वे दोनों इतने समझदार हैं कि प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धा और निजी रिश्ते में फर्क करना जानते हैं।

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि इस शो को कई लोग बेहद गंभीरता से लेते हैं, इसलिए हमारे लिए भी प्रतिस्पर्धी होना जरूरी है। लेकिन इससे हमारी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे।"

ADVERTISEMENT
Advertisement

तेजस्वी ने बताया कि एक-दूसरे की टांग खींचना उनकी दोस्ती की पहचान है और यही उनका 'लव लैंग्वेज' है। हालांकि, मस्ती-मजाक के अलावा दोनों के बीच जिंदगी और दोस्ती को लेकर गंभीर बातचीत भी होती रहती है।

उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे के प्रति बेहद वफादार दोस्त हैं। अगर किसी बात से मुझे दुख पहुंचता है या एल्विश किसी परेशानी में होता है, तो सबसे पहले हम एक-दूसरे से ही बात करना चाहते हैं।"

तेजस्वी ने आगे कहा, "चाहे खुशी का मौका हो या दुख का, अगर जिंदगी में कुछ बड़ा होता है तो हम सबसे पहले एक-दूसरे को ही ढूंढ़ते हैं। यही हमारी दोस्ती है और इसमें कुछ भी नहीं बदलता।"

बता दें कि 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और आरुष भोला एक साथ नजर आएंगे। यह गेमिंग रियलिटी शो Amazon MX Player पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

 

With inputs from IANS