
Photo: IANS
अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अपना 37वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनमें वह दोस्तों के साथ मस्ती करती और जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। पार्टी की सबसे खास झलक अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ उनकी डांस मस्ती की रही।
सोनम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो और तस्वीरों में अपने जन्मदिन के खुशनुमा पलों को साझा किया। एक वीडियो में वह दोस्तों से घिरी नजर आती हैं और केक काटने के साथ जमकर डांस करती दिखाई देती हैं। वहीं, एक अन्य पल में वह अपनी करीबी दोस्त दिशा पाटनी को गले लगाती नजर आईं।
पार्टी के एक वीडियो में सोनम और दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर खूब मस्ती करती दिखाई दीं। दोनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग ने पार्टी की तस्वीरों में खास रंग भर दिया।
सोनम ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सालगिरह मुबारक सोनम। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरा दिन और भी खास बनाने के लिए समय निकाला। मैंने हर तरफ से मिले प्यार को महसूस किया। एक और खूबसूरत साल मेरी जिंदगी में जोड़ने के लिए यीशु का धन्यवाद।”
सोनम बाजवा ने 16 अगस्त को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दिशा पाटनी ने भी सोनम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सोनी कुड़ी। अंदर और बाहर से हमेशा इतनी ही खूबसूरत रहो। तुम जैसी हो, उसके लिए शुक्रिया।”
सोनम और दिशा की दोस्ती पिछले कुछ समय में काफी चर्चा में रही है। दोनों की नजदीकियां लाइव स्टेज शो और टूर के दौरान बढ़ीं। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ समय बिताते हुए देखा गया है। अभिनेत्री मौनी रॉय भी कई मौकों पर इस दोस्ती का हिस्सा रहती हैं। तीनों को मुंबई में पार्टियों, रेस्तरां और दूसरे सामाजिक आयोजनों में साथ देखा जाता है।
सोनम बाजवा ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। पंजाबी सिनेमा में अपनी लोकप्रियता के साथ उन्होंने हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम बाजवा हाल ही में बड़े पर्दे पर हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
With inputs from IANS