खेलो झारखंड 2025: रामगढ़ में कैरम व योग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, राज्यस्तरीय मुकाबलों के लिए चुने गए विजेताBy Admin Fri, 16 May 2025 07:06 AM

रामगढ़: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित "खेलो झारखंड 2025" के अंतर्गत रामगढ़ जिला स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट एवं योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गांधी स्मारक जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रामगढ़ में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार और विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार अनल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों — गोला, रामगढ़, पतरातु, मांडू, चितरपुर और दुलमी — से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🏆 कैरम प्रतियोगिता के विजेता:

अंडर-17 बालिका (एकल वर्ग):

  • मोनिका कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़कीपोना, चितरपुर।

अंडर-17 बालिका (युगल वर्ग):

  • जयश्री कुमारी एवं नेहा कुमारी, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरियातू, गोला।

अंडर-17 बालक (एकल वर्ग):

  • संदीप कुमार बेदिया, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, कंजगी, मांडू।

अंडर-17 बालक (युगल वर्ग):

  • ख़ुस्तर हबीबी एवं दानिश रजा, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चटाक, दुलमी।

अंडर-19 बालिका (एकल वर्ग):

  • मुनिता कुमारी, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला।

अंडर-19 बालिका (युगल वर्ग):

  • रबीना कुमारी एवं प्रिया कुमारी, गोला।

अंडर-19 बालक (एकल वर्ग):

  • इशांत कुमार बेदिया, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, कंजगी, मांडू।

अंडर-19 बालक (युगल वर्ग):

  • मुन्ना कुमार एवं चेतन कुमार साहू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल, पतरातु।

🧘‍♀️ जिला स्तरीय योग ओलंपियाड के विजेता:

अंडर-14 बालक वर्ग:

  • हर्ष राज बाउरी एवं अंशु कुमार मुंडा, पतरातु।

अंडर-14 बालिका वर्ग:

  • छोटी कुमारी एवं सुहाना प्रवीण।

अंडर-17 बालक वर्ग:

  • मिलन कुमार एवं पीयूष महतो।

अंडर-17 बालिका वर्ग:

  • पुष्पा कुमारी एवं अंजू कुमारी।

 

 

सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमुख अतिथियों द्वारा मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा,
“खेलो झारखंड जैसी प्रतियोगिताएं सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।”

विजेता खिलाड़ी अब 17 मई एवं 20 मई, 2025 को रांची (होटवार खेलगांव) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में एडीपीओ नालिनी रंजन, एपीओ कुमार राज, बीईईओ विजय राम, सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, और जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।