झारखंड विधानसभा बजट सत्र में जयराम महतो ने उठाया विजय महतो का मुद्दाBy Admin Wed, 18 February 2026 03:45 PM

18 फरवरी से झारखंड विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण से हुई। जिसके बाद सभी विधायकों ने एक-एक कर शोक संदेश भी पढ़ा। वही डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी शोक संदेश पढ़ा जिसमें उन्होंने विजय महतो का मामला भी सदन में उठाया।

जयराम महतो ने इन्हें दी श्रद्धांजलि

विधायक जयराम महतो ने कहा- अध्यक्ष महोदय विगत सत्र से अब तक की अवधि में हमारे बीच कई प्रसिद्ध और आम नागरिक गुजर गए हैं। इनमें से शिवराज पाटिल, अजीत पवार, सुरेश कलमाड़ी, रामचंद्र नायक, गौर हरिजन, हारून टोपडो, विनोद कुमार शुक्ल, माधव गाडगिल आदि प्रमुख रहे।


हाथियों से हुई मौत पर भी की बात

तीन महीनों में लगभग कई संख्याओं में हाथियों से कुचलने के के कारण जिन लोगों की मृत्यु हुई। कहीं ना कहीं यह पीड़ादायक घटनाएं हैं। मैं उन सबों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

विजय महतो को लिए की मुआवजे की मांग
डुमरी विधायक जयराम महतो ने अध्यक्ष महोदय से कहा विजय कुमार महतो जिनका गोली लगने से सऊदी अरब में मृत्यु हुआ था। चार महीने के बाद उनका डेड बॉडी वापस आया है। लेकिन परिजनों ने डेड बॉडी लेने से मना कर दिया है और वो भी डेड बॉडी रांची रिम्स से पड़ा है।