
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह तस्वीर उस वक्त की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अति विशिष्ट तस्वीर भेंट करने के लिए शंकर सिंह वाघेला का आभार जताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे।