बी.आई.टी. मेसरा में फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई साथियों के साथ बरामद हथियारBy Admin Wed, 18 February 2026 06:36 PM

रांची: बी.आई.टी. मेसरा क्षेत्र में विकास अस्पताल के पास 4 फरवरी 2026 को हुई हवाई फायरिंग का मुख्य आरोपी राहुल सिंह गिरोह का सदस्य अमन कुमार ठाकुर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में अन्य चार साथियों को भी पकड़ लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को शाम करीब 5 बजे टोयोटा शोरूम के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। इस मामले में सदर थाना (मेसरा) ने कांड संख्या 49/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

17 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी विकास अस्पताल के पास कोकर चौक स्थित सुंदर विहार में छिपा है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर अमन कुमार ठाकुर (उर्फ छोटू, 20 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने हथियार, गोली, मोटरसाइकिल और कपड़े अपने घर में छिपा रखे थे।

अमन कुमार ठाकुर के निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया:

करन कुमार उरांव (25 वर्ष),

विशाल मुण्डा (24 वर्ष),

सेंटू सिंह (21 वर्ष),

रामानन्द कुमार (19 वर्ष)।

बरामद सामग्री:

1 पिस्टल और 2 जिन्दा गोलियां

ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल (काले रंग से रंगी हुई)

6 मोबाइल फोन

हेलमेट, कपड़े और चप्पल

अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है, जिसमें कई पुराने थाने के मुकदमे शामिल हैं।

छापामारी दल में शामिल प्रमुख अधिकारी थे:

पुलिस उपाधीक्षक, सदर: श्री संजीव कुमार बेसरा

पुलिस निरीक्षक, सदर: श्री कुलदीप कुमार

ओ.पी. प्रभारी मेसरा: अजय कुमार दास, आदि

पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई और गहन पूछताछ जारी है।