झारखंड में बनेगा अंगदान कानून! विधानसभा में CM हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणाBy Admin Fri, 20 February 2026 04:55 PM

रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा कर दी है। अंगदान को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ी बात कह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा- हम अपने राज्य में अंगदान को लेकर एक कानून बनाकर आगे बढ़ेंगे।

आपको बता दें कि कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केरल की पांच महीने की बेटी आलिन शेरीन अब्राहम के माता-पिता के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया था, जिसने अपने अंग दान करके कई लोगों की जान बचाई। कल अपने पोस्ट में अंग दान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था- अंग दान दूसरों को जीवन देने का सबसे बड़ा दान है। राज्य सरकार झारखंड राज्य में भी अंग दान पॉलिसी को और मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

केरल के मुख्यमंत्री ने आलिन को दी राजकीय सम्मान 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री को नमन करते हुए कहा था- माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पिनारयी विजयन जी की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है। नन्ही आलिन के प्रेरणा से आज झारखंड विधानसभा में अंगदान को लेकर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा कर दी है।