
झारखंड न्यूज़: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हेमंत सरकार ने कई जिलों में महिलाओं के अकाउंट में 19वीं किस्त जारी कर दी है। हालांकि, अब BJP ने इस पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि झारखंड में कल यानी 23 फरवरी को नगर निगम के चुनाव होने हैं। BJP ने मंईयां सम्मान योजना की किस्त जारी करने पर सवाल उठाए हैं।
आदित्य साहू ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन
सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी करने पर झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसे आदर्श आचार संहिता का सरकारी स्तर पर उल्लंघन बताया है। आदित्य साहू ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। आदित्य साहू ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी-अधिकारी सरकार और सत्ताधारी दलों के सामने नतमस्तक हो गए हैं।
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंईयां सम्मान लाभुकों के खाते में राशि भेजने को लेकर कहा कि यह मतदाताओं को लुभाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी सरकार के प्रभाव में हैं।