Droupadi Murmu रांची पहुंचीं, Hemant Soren और Santosh Gangwar ने किया स्वागतBy Admin Thu, 26 February 2026 12:03 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाई जहाज से रांची पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए गवर्नर संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

CM और राज्यपाल भी साथ में रवाना हुए
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गवर्नर संतोष गंगवार भी राष्ट्रपति के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सभी इंतजाम सख्ती से किए गए थे।

सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के आने से पहले ही रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति के सुरक्षित और सुगम स्वागत के लिए पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार थे।