गिद्दी में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाईBy Admin Sat, 14 March 2026 06:48 PM

गिद्दी: CCL अरगड्डा कोल फील्ड में प्रबंधन ने अरगड्डा मैगजीन के पास अवैध कोयला खनन स्थल, पुराना बुधबाजार सिरका और चपरी में काजू बागान के पास जंगल में अवैध कोयला खनन के मुहाने को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। डोजरिंग के दौरान मशीन से अवैध सुरंगों को मिट्टी से अच्छी तरह भर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

अभियान में अरगड्डा जीएम यूनिट के एसएसआई उमेश रविदास, एएसएसआई जितेंद्र, सुरक्षा सिरका प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजू राम, ओवरमैन संतोष कुमार सिंह, रामगढ़ पुलिस के एसआई सुरेश उरांव, कुजू परियोजना क्षेत्र के सुरेंद्र महतो और कई होमगार्ड के जवान शामिल थे।