
झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने सरहुल और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की सजगता और बेहतर समन्वय के कारण राज्य में शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सभी धर्मों और समुदायों के प्रति समान सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बना है। दूबे ने कहा कि अब रामनवमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
इसी क्रम में श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर डोरंडा बाजार महावीर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष अनिल प्रधान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रामनवमी के शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
अध्यक्ष अनिल प्रधान एवं सचिव शंभू गुप्ता ने कहा कि सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग और प्रशासन की सक्रियता से यह पर्व भी शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने राज्यवासियों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और झारखंड की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करें। कार्यक्रम के तहत 26 मार्च को महाअष्टमी के अवसर पर श्रृंगार की रात्रि एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद डोरंडा, रांची के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों, अखाड़ाधारियों एवं प्रशासन का भव्य स्वागत समारोह आयोजित होगा तथा श्री शिव मंदिर एवं महावीर मंदिर डोरंडा बाजार के भव्य मंच का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। शांति एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए कबूतर उड़ाए जाएंगे, वहीं चंदननगर की आकर्षक लाइटिंग एवं भुरकुंडा का ताशा पार्टी मुख्य आकर्षण रहेगा।
सचिव शंभू गुप्ता ने बताया 27 मार्च को महानवमी के अवसर पर डोरंडा की मुख्य भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 28 मार्च को चैती दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा भुईयां टोली, कुसाई कॉलोनी, भवानीपुर एवं काली मंदिर रोड से निकलकर शिव मंदिर महावीर मंदिर डोरंडा बाजार पहुंचेगी और वहां से तालाब में प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।
बैठक में महावीर मंडल द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम से सीसीटीवी, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल, लाइटिंग, साफ-सफाई एवं शोभायात्रा के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई।
इस अवसर पर श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर महावीर मंडल डोरंडा बाजार रांची द्वारा मुख्य रामनवमी महोत्सव के आयोजन हेतु सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया,
जिसमें मुख्य संरक्षक के रूप में आलोक कुमार दूबे एवं मैनेजर प्रधान,
संरक्षक धर्मनाथ राय,
अध्यक्ष अनिल प्रधान,
महामंत्री शंभु गुप्ता,
संयोजक रितेश कुमार थापा एवं परमजीत सिंह,
मीडिया प्रभारी मेंहुल दूबे,
उपाध्यक्ष चंदन सिंह, नवीन मल्होत्रा एवं लखन राय,
कोषाध्यक्ष नंद किशोर राम,
सह कोषाध्यक्ष लखन राय तथा सह सचिव सुधीर कुमार राय को जिम्मेदारी दी गई। समिति ने बताया कि 26 मार्च को महाअष्टमी पर महाआरती एवं श्रृंगार की रात्रि का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
आज की बैठक में श्री महावीर मंडल के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, पदाधिकारी अजीत कुमार, रंजीत राय, मुकेश झा, राजू मालाकार,नीरज कुमार, दिनेश राय,तन्मय प्रधान , अमन मिश्रा नीतीश प्रधान, आयुष रंजन, अमन निषाद, प्रियांशु कुमार,अमित निषाद ,सुधीर राय टिंकू राय, बंटी मालाकार, चंदन सिंह, अविनाश सिंह,बादल नायक, रोहन राहुल, मुख्य रूप से उपस्थित थे।