उपकारा रामगढ़ में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का हुआ शुभारंभBy Admin Mon, 06 April 2026 07:57 PM

रामगढ़: आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को उपकारा रामगढ़ में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ. अनिल कुमार के द्वारा हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के शुभारंभ के साथ किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जिसमें समय पर इलाज नहीं होने पर एक मरीज औसतन एक वर्ष में 10 से 15 स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर सकता है। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच एवं उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि सभी टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाती है। साथ ही निक्षय मित्रों के माध्यम से इलाजरत मरीजों को पोषण आहार हेतु फूड बास्केट भी उपलब्ध कराई जाती है।

आयुष्मान आरोग्य शिविर के दौरान टीबी सेल द्वारा अति उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से छाती की जांच कर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा एनसीडी सेल द्वारा शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच तथा ICTC सेल द्वारा एचआईवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज, जेल चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार, व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के अधिवक्ता रामजी, डीपीएम प्रदीप कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित इकाइयों के कई कर्मी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अरविंद कुमार (STLS), नीरज कुमार (SDPS), उपेंद्र कुमार (ब्लड बैंक LT), हरेराम प्रसाद (काउन्सेलर ICTC), मार्था (GNM, NCD सेल), मनु कुमार महतो (एक्स-रे टेक्निशियन), जितेंद्र कुमार राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।