अप्पर बाज़ार में ठंडे पानी की सौगात, योगदा मठ का सराहनीय पहलBy Admin Wed, 08 April 2026 05:26 PM

रांची: भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के उद्देश्य से योगदा सत्संग शाखा मठ ने एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के व्यस्त अप्पर बाज़ार इलाके में वाटर कूलर स्थापित किया है। इसका लोकार्पण 8 अप्रैल 2026 को एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में किया गया।

इस अवसर पर DIG, JAP श्री कार्थिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा की और गर्मी के मौसम में इसकी उपयोगिता को महत्वपूर्ण बताया।

अप्पर बाज़ार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लगाए गए इस वाटर कूलर से रोजाना करीब 2000 से 3000 लोगों को ठंडा पानी मिल सकेगा। इसमें दुकानदार, मजदूर, राहगीर और बाजार आने वाले अन्य लोग शामिल हैं।

यह प्रयास परमहंस योगानन्द की निःस्वार्थ सेवा की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें करुणा और समाज की सेवा को सर्वोपरि माना गया है।

योगदा सत्संग शाखा मठ, रांची, पहले भी इस तरह के जनहित कार्यों में सक्रिय रहा है और आगे भी समाज की भलाई के लिए ऐसे प्रयास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।