ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तारBy Admin Thu, 09 April 2026 03:33 PM

रांची: रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन NARCOS” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक गुरुवार को RPF पोस्ट हटिया के अधिकारी एवं स्टाफ तथा CIB रांची की टीम द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह अभियान PC/RPF/हटिया के पर्यवेक्षण में प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02, फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा हुआ पाया गया।

संदेह होने पर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल पुरकायत, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता स्व. निर्मल पुरकायत, निवासी महराटोली, रेलवे क्वार्टर के पीछे, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची बताया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसके ट्रॉली बैग में प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर ASC/RPF/रांची मौके पर पहुंचे तथा उनके निर्देशानुसार विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक नीले रंग के ट्रॉली बैग से 01 पैकेट तथा काले रंग के ट्रॉली बैग से 02 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

कुल 03 पैकेटों की DD किट से जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तत्पश्चात सभी पैकेटों का वजन किया गया, जो कुल 16.900 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 45 हजार आंकी गई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि वह चार अप्रैल को धुर्वा निवासी समेथी नामक व्यक्ति के निर्देश पर बस से रांची से अंगुल गया था, जहां दो दिन रुकने के बाद सात अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे दो ट्रॉली बैग सौंपे।

इसके बाद वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस से सामान्य श्रेणी में यात्रा कर हटिया पहुंचा, जहां RPF द्वारा पकड़ा गया।सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को जब्त गांजा के साथ GRPS/हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में GRPS/हटिया द्वारा कांड दिनांक 08.04.2026, धारा 20(b)(ii)(B)/29 NDPS Act 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।