SP बनते ही एक्शन मोड में मुकेश लुनायत, 13 केंद्रों का किया निरीक्षण By Admin Sun, 19 April 2026 05:49 PM

रामगढ़: 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को रामगढ़ पुलिस कप्तान के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में पुलिस कप्तान मुकेश कुमार  लुनायत ने जिला में अपराध, पब्लिक के साथ फ्रेंडली रिलेशन,  सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य कार्य जो होंगे, उस पर काम करने की बात कही और आज झारखंड प्रशासनिक सेवा की जो परीक्षा हो रही है, उसके 13 केदो का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां पर मौजूद दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इस बात को कहा कि  कदाचार मुक्त परीक्षा प्रशासन और पुलिस की जिम्मेवारी है और इसको निभाना  केंद्रों पर आप लोगों को भी है और इस पर बेहतरीन ढंग से कार्य करें। 

पूर्व की तरह नए कप्तान पर जनता की निगाहें और विश्वास 

चौक चौराहा पर इस बात को लेकर चर्चा हो गई कि पूर्व के पुलिस कप्तान अजय कुमार की तरह ही जनता के बीच अपनी लोकप्रियता  को नए पुलिस कप्तान भी कायम रखेंगे जो प्रेस वार्ता में जानकारियां दी है, उस आधार पर नए पुलिस कप्तान करेंगे ,ऐसा जनता विश्वास कर रही है। कुछ लोग चर्चा इस बात को लेकर भी कर रहे थे कि पूर्व में इन्होंने जिस जिले में रहा ,वहां पर इनका कार्य बेहतर रहा।