
Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने गुरुवार को 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मैट्रिक परीक्षा मे कुल 95.27% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. इस वर्ष के परिणामों की सबसे बड़ी विशेषता प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या है. कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में से 2,26,957 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है.
इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने टॉप किया है। गुमला के दिव्यांशु उरांव सेकेंड टॉपर बने हैं। हालांकि, टॉपर प्रियांशु कुमारी के अतिरिक्त 3 अन्य विद्यार्थियों के भी समान अंक हैं।
वैसे ही सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर भी 4-4 विद्यार्थी हैं। कुल 4 विद्यार्थियों ने 500 में से 496 अंक हासिल किया है। उनमें संत पैट्रिक हाईस्कूल (गुमला) के दिव्यांशु उरांव सेकेंड टॉपर बने हैं। हालांकि, टॉपर प्रियांशु कुमारी के अतिरिक्त 3 अन्य विद्यार्थियों के भी समान अंक हैं। वैसे ही सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर भी 4-4 विद्यार्थी हैं। इसी स्कूल के खिलेश साहू, इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल (हजारीबाग) की वैष्णवी श्री और इसी स्कूल की जुलिता मिंज शामिल हैं।
चार विद्यार्थियों को राज्यभर में तीसरा स्थान
राज्यभर में तीसरा स्थान हासिल करने वाले भी 4 विद्यार्थी हैं जिन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल किया है। इनमें संत जॉन्स हाईस्कूल (नवातर) के महताब अंसारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (ओरमांझी) के प्रीत राज, इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल (हजारीबाग) की अमीषा कुमारी और इसी स्कूल की दीप्ति रानी शामिल है।