मुख्यमंत्री ने जैक बोर्ड मे उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई कहा-बेहतर भविष्य कर रहा है आपका इंतजार By Admin Thu, 23 April 2026 05:34 PM

Ranchi: जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा मे उत्तीर्ण छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होनें छात्रों के उज्जवल भविष्य और छात्र शक्ति को जौहर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने न केवल सफल छात्रों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि उन विद्यार्थियों का हाथ भी थामने की कोशिश की है जो अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को विशेष रूप से बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है.
मुख्यमंत्री ने उन छात्रों को भी ढांढस बंधाया जो कम अंकों से पिछड़ गए हैं या असफल रहे हैं. उन्होंने कहा जो विद्यार्थी अपनी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों. असफलता केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं. आप बेहतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ते रहें, सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि झारखंड सरकार राज्य के हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. सरकार का लक्ष्य ऐसी शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है, जहां हर छात्र को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिले और वे राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें.