संकट मोचन मंदिर मेन रोड रांची के महंत महामंडलेश्वर सूर्य नारायण दास त्यागी का निधनBy Admin Sat, 25 April 2026 02:29 PM

राँची: मेन रोड संकटमोचन मंदिर के महंत महामंडलेश्वर सूर्यनारायण दास महात्यागी जी महाराज आज नश्वर शरीर त्यागकर परमधाम को चले गये। दो दिन पहले हृदय में संक्रमण के कारण उन्हें ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार कोतड़के उन्होंने अंतिम श्वास ली। उनके पार्थिव शरीर को चडरी तालाब के पास हनुमानजी के मंदिर में लाया गया। वहाँ से केशव दास जी महाराज उन्हें लेकर वाराणसी प्रस्थान कर गये। इस अवसर पर स्वामी उमेशानन्द, तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण, स्वामी दिव्यानन्द, भरतदास जी के प्रतिनिधि सहित अन्य संत एवं भक्तों ने उन्हें अश्रुपुर नेत्रों से अंतिम विदाई दी।

त्यागीजी महाराज लंबे समय तक संकटमोचन मंदिर के महंत रहे। वे लगातार मंदिर को भव्य रूप देने में लगे रहे। उन्होंने मंदिर में माता बगलामुखी की स्थापना की। समय- समय पर मंदिर में यज्ञ - अनुष्ठान भी होते रहे। संकट मोचन मंदिर को विशाल और भव्य रूप देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई त्यागी जी रांची के प्रमुख संतों में शुमार थे. उनकी पहचान देश स्तर पर थी.

उनके निधन की जानकारी मिलने पर रांची के विभिन्न मंदिरों के साधु संत, पुजारी और विहिप संत मार्गदर्शक मंडल के संयोजक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, क्षेत्र धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेन्द्र विमल, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, एवं स्वामी दिव्य ज्ञान ने सनातन धर्म हेतु उनके कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. निधन की सूचना मिलते ही पूरे रांची में शोक की लहर फैल गई है.