
Jharkhand Health Department: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग पर अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। और यह सवाल विपक्ष नहीं, बल्कि खुद सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उठाया जा रहा है। कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है। इस मुद्दे पर हमने सीधे नवीन तिर्की से बात की है।
नवीन तिर्की का कहना है कि झारखंड सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, इस विषय में हम कई सालों से आवाज उठा रहे हैं कि मगर कोई इस पर मुखरता से जांच नहीं हो रही है इस लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है क्योंकि रिनपास मेरे प्रखंड में आता है और इसका आवाज उठाना जरूरी है क्योंकि लगातार रिनपास में भ्रष्टाचार होते आ रहें हैं।
वाही भाजपा का कहना है कि जब से ये सरकार आई सिर्फ स्वास्थ में नहीं बल्कि हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रही है जिसको सुनने वाला कोई नहीं है। बीजेपी का यह भी कहना है कि रिनपास में कोई सालों से भ्रष्टाचार हो रहें हैं और यह रिनपास में ही नहीं बल्कि सदर अस्पताल और रिम्स में भी कई भ्रष्टाचार हो रहें हैं मगर स्वास्थ मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।