
jac 12th result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज इन्टर के तीनों संकायों आर्ट्स,साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। आर्ट्स संकाय मे 96.14 प्रतिशत, कॉमर्स संकाय मे 93.37 प्रतिशत और विज्ञान संकाय मे 82.92 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विज्ञान संकाय मे धनबाद के एमडी मुस्तफा अंसारी ने 489 अंक लाकर झारखंड मे पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं कॉमर्स संकाय मे जमशेदपुर के अजय प्रसाद और रांची की कृति कुमारी वर्मन ने 472 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो कला संकाय मे बोकारो की चोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर पूरे प्रदेश मे अव्वल स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय मे पलामू के मोहम्मद फैजान आलम 488 अंक लाकर दूसरे स्थान पर, सिमरिया की आकांक्षा कुमारी 481 अंक लाकर तीसरे स्थान पर हैं।
परिणाम एक नजर में
विज्ञान संकाय
कुल परीक्षार्थी: 90,168
उत्तीर्ण: 74,771
प्रथम श्रेणी: 61,589
द्वितीय श्रेणी: 13,163
तृतीय श्रेणी: 16
पास प्रतिशत: 82.92%
कला संकाय
कुल परीक्षार्थी: 2,11,095
उत्तीर्ण: 2,02,962
प्रथम श्रेणी: 1,07,694
द्वितीय श्रेणी: 91,317
तृतीय श्रेणी: 3,947
पास प्रतिशत: 96.14% (सर्वाधिक)
वाणिज्य संकाय
कुल परीक्षार्थी: 21,078
उत्तीर्ण: 19,681
प्रथम श्रेणी: 12,030
द्वितीय श्रेणी: 7,468
तृतीय श्रेणी: 183
पास प्रतिशत: 93.37%