
माननीय झालसा के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रामगढ़ के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो० तौफिकुल हसन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण सामाधान किया गया, जिसमें कुल 15677 मामलों का निपटारा हुआ तथा रू0 11,55,73,439/ (ग्यारह करोड़ पचपन लाख तिहत्तर हजार चार सौ उनचालिस रूपये) की राजस्व प्राप्ति हुई।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विषयों से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, विद्युत अधिनियम से जुड़े मामले, भूमि अधिग्रहन से जुड़े विवाद, आपराधिक अपील, बैंक एवं बीमा से जुड़े विवाद, चेक बाउंस के मामले, मोटर वाहन दावा आदि मामलों का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है, इसके कई लाभ हैं। जैसे मामलों का शीघ्र समाधान, न्यायालय शुल्क की बचत, दोनों पक्षों के आपसी संबंधों में सुधार आदि। राष्ट्रीय लोक अदालत में समय और संसाधनों की बचत होती है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अनिल कुमार ने बताया कि मामलों के निपटारे के लिए निम्नलिखित न्यायिक पीठों का गठन किया गया है-
बेंच नं० 1. में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, श्री राजीव आनंद एवं पैनल अधीवक्ता श्री अमरनाथ बंका पारिवारिक वाद मामलो के लिये। बेंच नं0 2. में जिला जज प्रथम श्री विशाल श्रीवात्सव एवं पैनल अधीवक्ता श्री मनीश कुमार विदयुत अधिनियम क्लेम केस, दिवानी एवं अन्य विवाद निपटारा हेतु। बेंच नं० 3. में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अरबिन्द कच्छप एवं पैनल अधीवक्ता कौशल कुमार सिन्हा वन विभाग एवं अन्य मामलो के लिये। बेंच नं0 4. में सिनियर सिविल जज द्वितीय, शिवेन्दु द्विवेदी एवं पैनल अधीवक्ता नितेश कुमार भूमि अधिग्रहण एवं अन्य मामलों हेतु। बेंच नं 5. में सिनियर सिविल जज पंचम तबिदा खान एवं पैनल अधीवक्ता बीनी जाहिदा खातुन क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल केस एवं अन्य आपराधिक मामले। बेंच नं0 6. में न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक सिंह एवं पैनल अधीवक्ता शिवनाथ ठाकुर चेक बाउंस एवं अन्य मामला बेंच नं0 7. में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अनिल कुमार एवं पैनल अधीवक्ता बिधनेश दुबे प्री लिटिगेशन मामले, बैंक, बीएसएनएल एवं अन्य, बेंच नं० 8 में प्रेसिडेन्ट कन्जयुमर फॉरम शिव कुमार शुक्ला, मैबर कुमारी नीना सिंह एवं पैनल अधीवक्ता जितेन्द्र कुमार उपभोक्ता विवाद के मामले। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के द्वारा जनता से अपील की गई कम वे अपने विवादों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण सामाधान पाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटारा त्वरित, सरल और न्यायपूर्ण तरीके से होता है, जिससे दोनों पक्षों का संतोषजनक समाधान प्राप्त होता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्याहार न्यायालय के मुख्य द्वार के समीप विधिक सहायता केन्द्र एल.ए.डी.सी.एस के संचालन में खोला गया था जिसका कार्य राष्ट्रीय लोक अदालत में आ रहे मुवक्किलो को केस कि वर्तमान स्थिति, बैंच की जानकारी, लोक अदालत का फॉर्म उपलब्ध कराना था. जिसमे अधिकार मित्र विनोद कुमार महतो, संगीता कुमारी, किशोर कुमार मुण्डा, दुर्गेश कुमार, प्रभात कुमार दास, चरण मांझी, सीटूराम रजवार, अजय प्रजापति, फुर्तिलाल महतो, नन्दकिशोर महतो, अजाद कुमार, अविनाश कुमार व विनोद रजक ने सहायता की।