रांची में SSC GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 6 लोग गिरफ्तारBy Admin Sun, 10 May 2026 11:55 AM

Ranchi: राज्य की राजधानी रांची में रविवार सुबह एसएससी जीडी (कर्मचारी चयन आयोग - जनरल ड्यूटी) परीक्षा में नकल करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएससी की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. रांची के पंडारा स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से छह लोगों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंडारा स्थित परीक्षा केंद्र पर कुछ लोग एसएससी जीडी परीक्षा में नकल करा रहे हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एसएससी की ओर से ही रांची पुलिस को परीक्षा में हो रही गड़बड़ी की जानकारी दी गई थी. इसकी जानकारी भी एसएससी को परीक्षा केंद्र से ही मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि परीक्षा में नकल का तरीका क्या था. पूरे मामले की जांच के बाद रांची पुलिस पूरी जानकारी सामने रखेगी.