महागामा में विकास को नई रफ्तार: मेहरमा में 1.47 करोड़ की सड़क परियोजना की शुरुआत, भुसका पहाड़ पर पार्क निर्माण जल्दBy Admin Mon, 11 May 2026 03:57 PM









महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेहरमा प्रखंड में गोड्डा पीरपैंती एन.एच. पथ बिरामचक से दियाजोरी बलबड्डा पथ (घोरीचक मोड़ भाया वीरनगर तक) के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा किया गया। 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी।

इस अवसर पर दीपिका पांडेय सिंह ने सड़क निर्माण के साथ-साथ भुसका पहाड़ पर पार्क निर्माण की योजना को भी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। 

उन्होंने कहा कि भगैया ककरघट में नेचर पार्क की सफलता के बाद अब भुसका पहाड़ को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता संरक्षित होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा क्षेत्र के प्रसिद्ध भुसका पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्क विकसित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। भगैया ककरघट में विकसित नेचर पार्क की तर्ज पर इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा पंचायत में प्रस्तावित राइस मिल निर्माण की बाधाएं दूर हो चुकी हैं। आगामी छह से आठ महीनों में इसके शुरू होने से स्थानीय किसानों को धान की बिक्री और प्रसंस्करण में सीधा लाभ मिलेगा। 

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, रोजगार और किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। महागामा के प्रत्येक गांव तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप छठ घाट, पोखर, पीसीसी सड़क, खेल मैदान और अन्य आधारभूत संरचनाओं पर भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क, सिंचाई, बिजली, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में लगातार योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement