गुमला की 6 वर्षीय बच्ची लापता मामले मे HC सख्त, 2018 से अबतक के SP और IO तलब By Admin Tue, 12 May 2026 01:23 PM

Ranchi: गुमला की 6 वर्षीय बच्ची लापता मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने सख्त एक्शन लिया है। बच्ची की मां चंद्रमुनि उराइन के द्वारा दायर हेवीयस कार्पस याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई की।  सुनवाई के दौरान अदालत सख्त नजर आया है। कोर्ट ने वर्ष 2018 से अबतक हुए जांच को ही सवालों के घेरे मे रखा है।  2018 से अब तक रहे पुलिस अधीक्षक (SP) एवं केस अनुसंधानकर्ता (IO) को तलब किया गया है। अदालत ने सरकार को चेताया कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया जाएगा क्योंकि लगभग 7 साल बीतने के बाद भी इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।  मामला झारखंड हाई कोर्ट में आने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही है और पुलिस समय की मांग कर रही है।  ऐसे में मामला सीबीआई को ही हस्तांतरण करना सही होगा, मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी.