पीएम की अपील पर घमासान, झामुमो ने बीजेपी को घेरा; बीजेपी ने कहा- विपक्ष फैला रहा भ्रमBy Admin Tue, 12 May 2026 08:12 PM

प्रधानमंत्री Narendra Modi की ओर से पेट्रोल-डीजल बचाने, सीमित संसाधनों के इस्तेमाल और स्वदेशी अपनाने की अपील को लेकर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर झामुमो और बीजेपी के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
झामुमो केंद्रीय महासचिव Supriyo Bhattacharya ने प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ जनता से खर्च कम करने और विदेश यात्रा से बचने की अपील की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री खुद लगातार विदेश दौरों, रोड शो और रैलियों में शामिल होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका समेत दूसरे देशों से समझौते कर विदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह जनता के साथ अन्याय है।
वहीं बीजेपी की प्रवक्ता Rafia Naz ने झामुमो और कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के नेताओं में सिविक सेंस की कमी है और वे बिना तथ्यों के बयान दे रहे हैं। राफिया नाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, जिससे देश के लोगों को सीधा फायदा होगा।
सोना कम खरीदने और विदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल को सीमित करने की अपील पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इससे देश के फॉरेन रिजर्व पर दबाव कम होगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील देशहित में है और लोगों को इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए।