युवती ने उठाया आत्मघाती आदम, बड़ा तालाब में लगाई छलांग,लोगों ने बचाई जानBy Admin Fri, 15 May 2026 06:52 PM

रांची : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब एक युवती ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। युवती की पहचान विद्यानगर निवासी पूजा मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। युवती को तालाब में कूदते देख स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और बिना देर किए उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। फिलहाल युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।