अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने की वट सावित्री पूजाBy Admin Sun, 17 May 2026 08:09 PM

संवाददाता | आरा : आरा में वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। वट वृक्ष के नीचे आयोजित इस पूजा में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भाग लेकर अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीपक पाठक ने विधिवत पूजन कराया। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की तथा व्रतधारी महिलाओं ने 101 फेरे लगाकर सुखमय दांपत्य जीवन और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना की।

पूजा के बाद सांसद प्रतिनिधि रीमा कुमारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में नारी शक्ति का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज तक से संघर्ष किया था। इसी आस्था और विश्वास के साथ महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं।

इस अवसर पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि मांडू विधानसभा क्षेत्र की रीमा कुमारी के साथ मीना देवी, पूनम देवी, विनीता देवी, गीता देवी, सीता देवी, देवन्ती देवी, सीमा देवी और प्रीति समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।