JTET भाषा विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान, छात्र नेता ने सरकार पर साधा निशानाBy Admin Tue, 19 May 2026 07:43 PM

रांची : झारखंड में JTET भाषा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग संगठनों और छात्र नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।
विवाद को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने मंत्रियों की एक कमेटी गठित की थी। बीते दिन कमेटी की बैठक भी हुई, लेकिन बैठक के बाद किसी प्रकार का स्पष्ट निर्णय नहीं निकल पाने से अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है।
इस मुद्दे पर छात्र नेता राहुल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन और बैठक केवल राजनीतिक दिखावा है। राहुल ने कहा कि पांच मंत्रियों की कमेटी में शामिल दो मंत्री सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा से हैं और वे अपने पद को सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। यदि जल्द ही JTET भाषा विवाद का समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस विवाद को लेकर राज्यभर के अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।