झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग, विभिन्न राज्यों के 24 सीटों पर होगा चुनाव , चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूलBy Admin Fri, 22 May 2026 11:59 AM

RANCHI : देश के विभिन्न राज्यों के 24 राज्यसभा सीटों के साथ-साथ झारखंड की दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के प्रेस नोट के अनुसार, जून-जुलाई 2026 में रिटायर होने वाले 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत 1 जून को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 8 जून नामांकन की अंतिम तिथि तय की गई है। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना भी की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। झारखंड की बात करें तो चुनाव आयोग की सूची के मुताबिक राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और शिबू सोरेन का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। सूची में शिबू सोरेन की सीट को 4 अगस्त 2025 से खाली बताया गया है। ऐसे में झारखंड की इन सीटों पर राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की संभावना है, क्योंकि 18 जून को मतदान के बाद नए सदस्यों के नाम लगभग तय हो जाएंगे।
 इन राज्यों में होंगे चुनाव:
झारखंड – 2 सीट 
आंध्र प्रदेश – 4 सीट
गुजरात – 4 सीट
मध्य प्रदेश – 3 सीट
मणिपुर  – 1 सीट
मेघालय – 1 सीट
राजस्थान  – 3 सीट
अरुणांचल प्रदेश – 1 सीट
कर्नाटक  – 4 सीट
मिजोरम  – 1 सीट