रामगढ़ के संयुक्त कारवाई कर अवैध कोयला भंडार से करीब 100 टन कोयला जब्त किया गया।By Admin Fri, 22 May 2026 08:11 PM

सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन द्वारा चलाये जाए रहे विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पिछले कई दिनों से आस पास के ग्रामीणों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार छापेमारी कर कोयला जब्ती  का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में भूचूंगडीह गाँव में एक अवैध कोयला भंडार का उदभेदन हुआ। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग एवं रजरप्पा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते हीं वन विभाग की टीम स्थल पर पहुंची। सीसीएल रजरप्पा सुरक्षा विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में सीसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए जेसीबी, हाइवा, टिपर से कोयला उठाने का कार्य शुरू हुआ। बाद में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी इस कार्य में सहयोग करते हुए ट्रेक्टर उपलब्ध करए गए जिससे काम आसानी से किया जा सका। कोयला जब्त करके रजरप्पा परियोजना को सौंप दिया गया। कोयला उठाने के बाद अवैध भंडार क्षेत्र के रास्ते में ट्रेंच कटिंग किया गया।सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन यह स्पष्ट करती है की सीसीएल संपत्ति की चोरी एवं दोहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों के बीच जागरूकता तथा उनके सहयोग से हम राष्ट्र की संपत्ति को बचाने का कार्य जारी रहेगा।

इस अभियान में सीसीएल सुरक्षा अधिकारी आशीष झा, वन विभाग के फॉरेस्टर यशवंत कुमार के अलावे सीसीएल सुरक्षाकर्मी रामचंद्र मांझी, अरुण कुमार राणा, नरेन्द्र तांती समेत अन्य सुरक्षाकर्मी व वनारक्षी उपस्थित थे।