
रांची: राजधानी रांची पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार कई थाना प्रभारी और टीओपी प्रभारियों को बदला गया है। राहे थाना में पदस्थ शैलेन्द्र दुड़ू को नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कांके थाना में कार्यरत मो. कफील अहमद को बेड़ो थाना का प्रभार सौंपा गया है। सिल्ली थाना के विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, झारखंड उच्च न्यायालय सुरक्षा में तैनात दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। बरियातू थाना के शिवनारायण तिवारी को इटकी थाना प्रभारी तथा पुलिस केंद्र में पदस्थ गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा मोराबादी टीओपी के दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना प्रभारी, कुंदन कुमार को दशमफॉल थाना प्रभारी और लोअर बाजार में पदस्थ अभिषेक कुमार को राहे थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
टीओपी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। राहुल को मोराबादी टीओपी, अक्षय कुमार को एदलहातु टीओपी, विवेक कुमार दुबे को चुटूपालु टीओपी (ओरमांझी) तथा पूजा विभूति उरांव को हिल टीओपी (सुखदेवनगर) का प्रभारी बनाया गया है।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी बदलाव हुआ है। अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना प्रभारी तथा धर्मेंद्र कुमार को पंडरा यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।