
कुजू। सीसीएल करमा परियोजना स्थित महुआटुंगरी में जय मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा खनन कार्य के लिए किए गए हैवी ब्लास्टिंग के दौरान क्षेत्र का मस्जिद सहित कई घरों की दीवारों में दरारें से उत्पन्न विवाद के कारण ठप कार्य वार्ता के बाद शनिवार को प्रारंभ हो गया। इस बीच पीओ रामेश्वर मुंडा के संग ग्रामीणों की हुई वार्ता में पीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया। करमा पीओ और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी विजय राठौर ने ग्रामीणों से कंपनी के काम में सहयोग मांगा। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से घरों में दरार पड़ने, आउटसोर्सिंग कंपनी में ग्रामीणों को रोजगार देने, कमेटी बनाने में विलंब होने, ग्रामीणों के नापी किए गए कई घर का मुआवजा 2025 के दर से भुगतान करने की बात कही। जिसपर प्रबंधन ने ग्रामीणों के सभी मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वार्ता सफल होने के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी जय मां अंबे ने परियोजना का आउटसोर्सिंग कार्य प्रारंभ कर दिया। वार्ता में राजकुमार महतो, राजेंद्र कुमार मुर्मू, मो युसूफ, छोटेलाल टुडू, मो तस्लीम, मो तबारक, सूरज मांझी आदि मौजूद रहे।