
कुजू। सीसीएल तोपा परियोजना स्थित शिव मंदिर के समीप दिनदहाड़े स्क्रैप चोरी का प्रयास को सुरक्षा विभाग ने असफल कर दिया। विभाग द्वारा करीब एक क्विंटल स्क्रैप को जब्त कर परियोजना स्टोर में जमा किया गया है। बताया जाता है कि शिव मंदिर के समीप गिरे हुए मोबाइल टावर से चोरों द्वारा लोहे की चोरी की जा रही थी। इस बीच चोर स्क्रैप लोहे को एकत्रित कर टेंपो पर लादकर ले जाने की फिराक में लगे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही सीसीएल तोपा परियोजना के सुरक्षा विभाग तत्काल उक्त स्थल पहुंचे। यह देख चोर लोहा छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने शंकर राम व कुंवर महतो के नेतृत्व में करीब एक क्विटंल लोहा जब्त कर स्टोर में जमा कर दिया गया। अभियान में मोईन खान व होम गार्ड के जवान भी शामिल रहे।